मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय में रहेगी बिजली कटौती

बीकानेर

मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय में रहेगी बिजली कटौती

दैनिक खबरां,बीकानेर। जीएसएस/फीडर के अत्यावश्यक रख-रखाव कार्यों के चलते मंगलवार, 09 दिसम्बर को बीकानेर में विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रहेगी।

⏱ प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, एनएच-89, धारनिया पेट्रोल पंप, चंडोक पेट्रोल पंप, हनुमान मंदिर, ग्रामीण बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास व ग्रामीण कृषि कनेक्शन क्षेत्र, दादाबाड़ी मंदिर व ग्रामीण कृषि कनेक्शन क्षेत्र, उदयरामसर कृषि क्षेत्र तथा 33 केवी मोदी डेयरी फीडर का पूरा इलाका।

⏱ प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक
तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर 2, पुरानी करणी माता मंदिर व नई करणी माता मंदिर के पास का क्षेत्र, दादा पोटा पार्क के आसपास का इलाका, पन्ना लाल क्षेत्र, तिलक नगर की गली नंबर 9 से 13 तक, तथा तिलक नगर मेन मार्केट के पास के घर-प्रतिष्ठान।

⏱ प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
अग्निशमन केंद्र मुरलीधर के पीछे का क्षेत्र, पीएचईडी मुरलीधर, रामदेव मंदिर के पास एमडीवी बी, सी, एफ सेक्टर, एमडीवी का ई सेक्टर, लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास एमडीवी कॉलोनी, गजानंद कुएं के पास नाथूसर बास क्षेत्र।

⏱ प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
एफसीआई गोदाम रोड बंगला नगर, मनमोहन स्कूल के पास बंगला नगर तथा सब्जी मंडी के पीछे बंगला नगर का क्षेत्र।

⏱ दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
मुक्तप्रसाद रोड सर्वोदय बस्ती, मनोज दाल मिल के पास और साहिल मेडिकल स्टोर के आसपास सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।