अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता–पुत्री गंभीर घायल, बीकानेर रेफर
दैनिक खबरां,बीकानेर। बाइक सवार पिता- पुत्री के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सामने आई है। हादसा खाजूवाला क्षेत्र में 8KYD के पास हुआ, जंहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को खाजूवाला के एसडीएच अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घायलों की पहचान 4KYD निवासी 45 वर्षीय अंग्रेज़ सिंह और उनकी 20 वर्षीय पुत्री कोमल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

