प्रदेश में तबादला बैन के बीच शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,अवकाश के दिन हुए 620 ट्रांसफर, देखें सूची..
बीकानेर, दैनिक खबरां। शिक्षा विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्राचार्यों और समकक्ष अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए। विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 620 अधिकारियों को एक साथ नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है। अवकाश के दिन जारी इस सूची के साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस बार जारी हुई तबादला सूची आकार में भी पिछली सूचियों की तुलना में काफी बड़ी मानी जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में तबादलों पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष अनुमति ली गई।
सूत्र बताते हैं कि सरकार ने केवल प्राचार्य और समकक्ष श्रेणी के अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दी है। इसी दौरान शिक्षा विभाग ने सेकंड ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की अनुमति भी मांगी थी, लेकिन फिलहाल उस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें ट्रांसफर लिस्ट 👇
https://drive.google.com/file/d/1w4DQyasS-IicZNeDbJqzS9IcEiTKgs10/view?usp=drivesdk

