इस नेता का वक्फ कानून पर बड़ा बयान, कहा- सरकार बनी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे!

देश राजनीति

इस नेता का वक्फ कानून पर बड़ा बयान, कहा- सरकार बनी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे!

दैनिक खबरां न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में वक्फ़ कानून पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी, तो केंद्र द्वारा पारित वक्फ़ (संशोधन) अधिनियम को “कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।”

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के साथ रहे हैं, जबकि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने बीजेपी को “भारत जलाओ पार्टी” बताते हुए आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

तेजस्वी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर सीमांचल विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर ₹2000 प्रति माह की जाएगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राजद एमएलसी मोहम्मद कारी सोहैब ने भी कहा था कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर वक्फ़ बिल सहित सभी विवादित बिल फाड़ दिए जाएंगे, जिसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया था।