बीकानेर : दिनदहाड़े कार पर तलवार-सरियों से हमला, युवक ने भागकर थाने में जान बचाई

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर : दिनदहाड़े कार पर तलवार-सरियों से हमला, युवक ने थाने में जान बचाई

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां कुछ हमलावरों ने एक युवक की कार पर तलवारों और सरियों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे की है। मनमौजी हाउस, मन मंदिर के पास खतुरिया कॉलोनी निवासी तपेश सारण पुत्र प्रहलाद राम जाट ने शनिवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एलआईसी ऑफिस से अपनी किस्त जमा करवाकर निकला ही था कि उसी दौरान महादेव पारीक, विक्रांत सिंह पवार, तनवीर भाटी सहित 6-7 लोग हथियार लेकर उसकी ओर आते दिखाई दिए।

तपेश सारण के अनुसार, वह अपनी गाड़ी HR35SQ5555 की ओर भागा, लेकिन पीछे से विक्रम सिंह पवार ने थप्पड़ मारा। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाकर गाड़ी में बैठकर अंदर से लॉक कर लिया। तभी हमलावरों ने तलवारों और सरियों से कार पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। युवक ने किसी तरह गाड़ी स्टार्ट कर मौके से जान बचाते हुए सीधे सदर थाना पहुंचकर गाड़ी थाने में खड़ी कर दी। प्रार्थी ने बताया कि महादेव पारीक पहले भी उस पर फायरिंग कर चुका है, जिससे उसे लगातार जान का खतरा बना हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजरूब का नजरी मुलाहिजा किया, जिसमें शरीर पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं पाया गया। पुलिस नें प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हेडकॉन्स्टेबल गोपालराम को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।