बीकानेर: अपहरण कर ले गए युवक को पीटा, जान बचाने के लिए खान में कूदा, फिर भी नहीं छोड़ा…

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: अपहरण कर ले गए युवक को पीटा, जान बचाने के लिए खान में कूदा – छह पर मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक को झांसा देकर अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 22 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित 21 वर्षीय युवक, निवासी गली श्री जीतूसिंह पुत्र स्व. इन्द्रसिंह, जाति राजपूत, नंबर 18 रामपुरा बस्ती ने रिपोर्ट दी कि वह महर्षि गौतम सर्किल व्यास डेयरी बूथ पर मौजूद था, तभी निखिल वाल्मीकि नामक युवक आया और बोला कि “चल, तुझे तेरे घर छोड़ आता हूँ।”

पीड़ित नें बताया कि वह उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया, जिसके बाद निखिल उसे शिवबाड़ी की तरफ खान इलाके में ले गया। वहां पहले से मौजूद बिड्डू और चार अन्य युवक, जिनके नाम पीड़ित नहीं जानता, सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। जान बचाने के लिए पीड़ित खान में कूद गया, लेकिन आरोपितों ने उसे ढूंढ निकाला और जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर इन्द्रा कॉलोनी स्थित गणेश चौक पहुंचे। वहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर निखिल वाल्मीकि, बिड्डू और चार अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।