ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, घटनास्थल पर मिली मोटरसाईकिल

बीकानेर बीकानेर पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, घटनास्थल पर मिली मोटरसाईकिल

दैनिक खबरां, बीकानेर। रविवार सुबह-सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नोखा थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भटिंडा पैसेंजर ट्रेन नागौर की ओर जा रही थी, इसी दौरान नागौर रोड स्थित सर्वोत्तम सीमेंट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ।

घटना स्थल के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान मांगीलाल पुत्र जगदीश बिश्नोई निवासी रोड़ा के रूप में की है। सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।