दो साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस मामले में था फरार..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

दो साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस मामले में था फरार..

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना नापासर ने भरण पोषण के प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राकेश पुत्र रामेश्वरलाल (24) निवासी स्कूल के पीछे, रुणिया बड़ा बास, नापासर को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें यह कार्रवाई जिला स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की है । स्थायी वारंटी राकेश को थाना नापासर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया है । पुलिस कल उसे न्यायालय में पेश करेगी । पुलिस टीम में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, हेडकानी किशन सिंह, कानिस्त प्रदीप कुमार, जयवीर सिंह और पंकज कुमार शामिल थे।