बीकानेर संभाग से बड़ी खबर: फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता,आरोपियों से हथियार बरामद
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जंहा संभाग के चूरू जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने संदीप उर्फ “नागड़” पर हुए फायरिंग मामले में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों राजकुमार हुड्डा और सोनू संतरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 कारतूस (12 बोर), एक देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। राजगढ़ थाना अधिकारी राजेश कुमार ने दैनिक खबरां को बताया कि आरोपियों ने हथियार गोचर भूमि में छुपा रखे थे। पुलिस ने वारदात के दिन ही आरोपियों का पीछा कर उनकी लोकेशन तक पहुँचकर उन्हें गिरफ्तार किया था । कड़ी पूछताछ के बाद आज उनसे हथियार बरामद किए गए है ।
यह है फायरिंग की घटना
लोको कॉलोनी क्षेत्र में बीते शनिवार देर शाम हरियाणा के गांव ओबरा निवासी और हाल ही में लोको कॉलोनी में रहने वाले संदीप श्योराण उर्फ नगड़ अपने घर से सामान लेने एक दुकान जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में संदीप के कंधे पर गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । घायल संदीप ने बताया कि हमलावरों ने उनके मकान पर भी फायरिंग की थी।

