बड़ी खबर::राजस्थान पुलिस में 34 आईपीएस के ट्रांसफर,बीकानेर में भी हुआ बदलाव…
बीकानेर,दैनिक खबरां । राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 34 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। बीकानेर में भी इस फेरबदल के तहत आईपीएस विशाल जांगिड़ को श्रीगंगानगर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अनुष्ठा कालिया को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
सूची के अनुसार राज्य कुमार अय्यरवाल को महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था, गोविंद गुहा को महानिदेशक एसीबी, अनिल पार्थवाल को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं यातायात, आनंद कुमार श्रीवास्तव को महानिदेशक राजस्थान स्टेट ऑर्गेनाइजेशन, अशोक कुमार राठौड़ को महानिदेशक जेल, शालिनी अग्रवाल को महानिदेशक भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, प्रसार माधुर को महानिदेशक आधुनिककरण एवं कल्याण, जॉर्ज जोसेफ को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कार्मिक, सुधीर बिश्नोई को एडीजी विशेष संचालन समूह (एसओजी), निशांत एम.एन. को एडीजी एटीएस एवं एसओजी, सचिन मित्तल को पुलिस आयुक्त जयपुर, संजोग कुमार नर्जी और विजय कुमार सिंह को एडीजी कानून व्यवस्था, नित्यानंद संलान को एडीजी विशेष प्रकरण समूह (एसपीजी) तथा हवा सिंह घुमरिया को एडीजी अपराध शाखा जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। देखें पूरी सूची…



