बीकानेर में दर्दनाक हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत में लगी आग, एक चालक जिंदा जला, दूसरे को इन्होने बचाया, देखें वीडियो..

बीकानेर

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत में लगी आग, एक चालक जिंदा जला, दूसरे को इन्होने बचाया, देखें वीडियो..

दैनिक खबरां,बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में राजमार्ग-62 पर मलकिसर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जंहा आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग की लपटों में घिर गए, जिसमें एक चालक जिंदा जल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के समय समाजसेवी व नोखा सैन समाज के मनीष नाई अपनी टीम के साथ उस रोड़ से गुजर थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए एक व्यक्ति को ज़िंदा बाहर निकालकर बीकानेर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान अमित सैन (कोलायत) और मुकेश (गंगाशहर) भी मौके पर मौजूद रहे।

वंही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मृतक चालक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वंही हादसे के बाद सड़क के दोनों और जाम लग गया।