बीकानेर में रेल हादसा:37 डिब्बे उतरे पटरी से,ट्रेक के दोनों और बिखरे डिब्बे,रेलवे नें ये ट्रेने की रद्द, देखें वीडियो

बीकानेर

बीकानेर में रेल हादसा:37 डिब्बे उतरे पटरी से,ट्रेक के दोनों और बिखरे डिब्बे,रेलवे नें ये ट्रेने की रद्द, देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के कोलायत क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। बीकानेर मंडल के लालगढ़–फलोदी रेलखंड के बीच गजनेर और कोलायत स्टेशनों के मध्य किलोमीटर 14/09 पर एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भीषण था कि कई डिब्बे ट्रैक से उतरकर दोनों ओर बिखर गए।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा ट्रैक को साफ करने और रेल यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।



दुर्घटना के कारण बीकानेर–जैसलमेर रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस मार्ग पर चलने वाली गाड़ी संख्या 14704 (लालगढ़–जैसलमेर) एवं गाड़ी संख्या 14703 (जैसलमेर–लालगढ़) रेलसेवा को आज 7 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया है।