नयाशहर पुलिस का नशे पर वार: अवैध एमडी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

नयाशहर पुलिस का नशे पर वार: अवैध एमडी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार


दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में नशे पर लगातार वार जारी है। इसी क्रम में सोमवार शाम नयाशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जम्भेश्वर नगर निवासी प्रेमसुख बिश्नोई है। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि एसपी कावेन्द्र सागर द्वारा अवैध नशे की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम को अपने खुफ़िया इनपुट मिली सुचना के आधार पर एसआई राकेश गोदारा मय टीम ने कल शाम 10 ग्राम एमडी के साथ आरोपी जम्भेश्वर नगर निवासी प्रेमसुख बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल नरेश केसर मोहजीत की भूमिका अहम रही।