बीकानेर : आपसी विवाद में नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, युवक के लगी गोली
बीकानेर। देर रात नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जिसमें एक जना घायल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि एक पक्ष ने आपसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। नयाशहर थाना क्षेत्र के पंडित धर्मकांटे के पास रिश्तेदारों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग हो गयी। आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोनों रिश्तेदारों में आपस मे लम्बे समय से रंजिश चल रही थी। इस सम्बंध में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि प्रताप बस्ती क्षेत्र में देर रात को फायरिंग हुई है। जिसमें सलमान लौहार नाम का युवक घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
