बीकानेर पुलिस ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 51 करोड़ की साईबर ठगी के 6 आरोपियों को दबोचा, बड़ी संख्या में एटीएम, चैक बुक जब्त
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक की सबसे बड़ी 51 करोड़ की साईबर ठगी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के छः सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न बैंको की डायरियां, चैक बुक, डेबिड कार्ड आदि संदिग्ध वस्तुएं जब्त की है। एसपी कावेन्द्रसिंह सागर ने प्रेस वार्ता में गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में साईबर सैल व डीएसटी की टीमों की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय गिरोह के छः सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह से पूछताछ की गई तो बताया कि हम गरीब व भोले भाले लोगों को पैसों का लालच देकर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर व उनके खाते की खाता किट (पासबुक, चैक व एटीएम) आदि सामग्री को साईबर फॉड करने वालों को अधिक राशी में बैच देते है। जिनको खाते उपलब्ध करवाते है वो साईबर फ्रॉड से प्राप्त होने वाली राशि को जमा करवाकर एटीएम व चैक से विड्रॉल करवा लेते है। जिस पर मुकदमा नम्बर 23/25 धारा 111(2) (बी), 111(3), 11(6), 318(2), 318(4), 318(2), 303(2), 61(2) (ए) बीएनएस 2023 व 66 (सी), 66 (डी) सूचना प्रद्यौगिकी अधिनियम 2000 संशोधन 2008 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान दिगपालसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना सदर द्वारा शुरू किया गया।

तरीका ए-वारदात
गिरफ्तारशुदा साईबर गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग राज्यों में बैठे ठगों के निर्देश पर साईबर फॉड से राशि काम में लेते है गरीब व भोले भाले लोगो को बैंक में ले जाकर सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं व फर्जी फर्म के नाम से रजिस्ट्रेशन कर करंट अकाउंट खुलवाते हैं तथा बैंक से आरोपियों के द्वारा खाता किट प्राप्त कर अपने से उपर के लेयर के लोगो को बस के जरिये भिजवा देते थे तथा व्हाट्सएप्प के जरिये अकाउंट संबंधित जानकारी भी भिजवा देते थे। उन बैंक खातो में साईबर फॉड की राशि जमा करवा दी जाती थी। तत्पश्चात उन लोगो के गिरोह के द्वारा साईबर ठगी की राशि चैक बुक व एटीएम के माध्यम से निकलवा ली जाती थी ।

प्रारंभिक पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में 75 बैंक खातों को साईबर फॉड के प्रयोग में लेकर अवैध लेनदेन के काम में लिया जा रहा है व आम जन को रूपयो का लालच देकर खाते खुलवाये जाते है व आम जन को 5 से 15 हजार रूपये एक खाते के बदले दे देते है व खाता धारक व बैंक से खाता किट प्राप्त कर मय सिम कार्ड अपने से उपर कि लेयर को जरिये पार्सल भिजवा देते है।

51 करोड 81 लाख रूपये की साईबर फ्रॉड
प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार व आरोपियों के द्वारा उपलब्ध करवाये गये 75 बैंक खातो की जांच साईबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर कि गयी तथा दर्ज शिकायतों में संदिग्ध खातों का विवरण चैक किया गया तो भारत के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 51 करोड 81 लाख रूपये के साईबर फॉड में उक्त बैंक खातों का प्रयोग किया गया है। अन्य संदिग्ध बैंक खातों का विवरण भी प्राप्त किया जा रहा है।

गिरफ़्तार सुदा मुल्जिमः-
समर्थ सोनी पुत्र महेश सोनी जाति सोनी उम्र 32 साल निवासी बी-129 वल्लभ गार्डन पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर।
धर्मनारायण सिंह पुत्र दाउलाल सिंह जाति गोड राजपूत उम्र 24 निवासी एफ-32 वल्लभ गार्डन, रमेश पट्टी पेडा के पास पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर।
रोहित सिंह सोलंकी पुत्र रणजीत सिंह सोलंकी जाति सोलंकी राजपूत उम्र 25 साल निवासी वाई 31 सुदर्शना नगर मोना बिल्डींग के सामने वाले गली पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर।
शिवनारायण सिंह पुत्र दाउलाल सिंह जाति गोड राजपूत उम्र 29 साल निवासी एफ 32 वल्लभ गार्डन, रमेश पट्टी पेडा के पास पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर।
विकास बिश्नोई पुत्र गोपीराम जाति खीचड बिश्नोई उम्र 29 साल निवासी फुलासर पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर हाल जीएसएस ऑपरेटर चेतनानन्द जीएसएस राजीवनगर बीकानेर।
गुरूदेव बिश्नोई पुत्र तेजाराम जाति ज्याणी बिश्नोई उम्र 25 साल निवासी धोरा बास बज्जू पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर हाल किरायेदार मकान नम्बर 4/479 मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद जिला बीकानेर।
कार्यवाही करने वाल टीमः-
खान साहब भगवान हडकानि, सुरेंद्र पचार पुनि केदारनाथ जेएनवीसी, दीपक यादव सउनि, रामकरण सउनि, दलीसिंह सउनि, कनादान हडकानि,अब्दुल सतार हडकानि, योगेन्द्र हडकानि, महावीर हडकानि, श्रीराम, सूर्यप्रकाश कानि , देवेन्द्र कानि, लखविन्द्रसिह कानि, मुकेश कानि, प्रभु कानि,बाबूलाल कानि, गोविंद कानि, सुभाष कानि, महेंद्र कानि, प्रदीप कानि, सत्यनारायण कानि, धर्मेन्द्र कानि व राजेंद्र भंडार।

