महिला समूह लोंन का झांसा देकर लाखों की ठगी,मामला दर्ज
बीकानेर, दैनिक खबरां। महिला समूह लोंन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में उदासर जयपुर रोड़ निवासी पीड़ित शोफीन मांगलिया पुत्र मुनीर अली मांगलिया ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस कों दी रिपोर्ट में बताया कि तिलक नगर मस्जिद के पास रहने वाले दो आरोपियों सलमान पंवार व सबीर पंवार ने महिला समूह लोंन का झांसा देकर उससे 16 लाख 48 हजार हड़प लिए। इसके साथ ही आरोपियों ने उसके एटीएम व क्रेडिट कार्ड भी ले लिए और उनको स्वाईप करवाकर नकदी रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ज़ब उसने रुपयों का तकादा किया तो आरोपियों ने उससे कहा कि हमने तो धोखाधड़ी कर ली है अब जो तेरे से होता है तो कर लेना। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नई धारा 175 (3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच देवेंद्र सोनी उप निरिक्षक कों सोंपी है।

