बीकानेर अनाज मंडी में आज आयोजित होगा बाबा भोलेनाथ का 40वां विशाल भव्य जागरण

बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी में आज आयोजित होगा बाबा भोलेनाथ का 40वां विशाल भव्य जागरण

बीकानेर, दैनिक खबरां । हर वर्ष की भांति इस बार भी अनाज मंडी प्रांगण में भगवान भोलेनाथ का 40 वां विशाल जागरण का आयोजन आज शनिवार 17 अगस्त को रखा गया है। आयोजन कमेटी के सतीश कुमार खत्री ने बताया बीते चार दशकों से बीकानेर अनाज मंडी में भगवान शंकर का विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार शनिवार कों 40वां विशाल जागरण कुछ अलग ही खास अंदाज में आयोजित किया जाएगा। जागरण में जाने माने कलाकार संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों में नागौर से महावीर सांखला एंड पार्टी,पाली से अनीता जांगिड़ व नारायण बिहानी सहित अन्य लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वंही इस बार लोक कलाकार सुंदर नृत्य पेश करेंगे इसके साथ ही मनमोहक झांकियां भी इस जागरण में भक्तों कों देखने कों मिलेगी। खत्री ने बताया जागरण की शुरुआत बाबा भोलेनाथ की आरती व ज्योत से की जाएगी, वंही ज्योत से पुरे मंडी की परिक्रमा की जाएगी। खत्री के अनुसार जागरण कों लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। खत्री ने जागरण में सभी से अधिकाधिक संख्या में आने कों कहा है।