रुपए गहनों सहित नाबालिग युवती फरार,पिता ने दी पुलिस को रिपोर्ट
दैनिक खबरां,बीकानेर। रुपए गहनों सहित एक नाबालिग कों भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामला जिले के लूणकरणसर थाने का है। घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। इस संदर्भ में नाबालिग के पिता ने पुलिस कों परिवाद दिया है। प्रार्थी ने पुलिस कों दिए परिवाद में बताया कि राजगढ़ चूरू निवासी एक युवक उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री कों घर से बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया, और जाते समय उसकी पुत्री घर में रखें 25 हजार नकदी, दो सोने की अंगूठी,एक मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब व मोबाइल लेकर फरार हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वंही युवक युवती की तलाश के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल सुरेश कों सोंपी गई है।

