बीकानेर : मारपीट कर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, दो अलग-अलग थानों में मामलें दर्ज
बीकानेर। मारपीट कर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मामले सामने आये है। इस सम्बंध में बदरासर रोड़ कावनी में रहने वाले रतन कंवर ने हिरेन्द्र सिंह पुत्र गजेेन्द्र सिंह, नरेकार सिंह के खिलाफ नाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कावनी में 13 मार्च की दोपहर को एक बजे के आसपास आरोपियों ने उसके बेटे भवानी सिंह के साथ मारपीट की ओर बाइक ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं नापासर पुलिस थाने से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लालमदेसर मगरा निवासी रामनिवास जाट ने प्रेम पुत्र भागीरथ कस्वां निवासी रामसर के खिलाफ नापासर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 11 मार्च को गोपालजी मंदिर के पास आरोपी उसे गाड़ी में ले गए और मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

