बीकानेर : विवाहिता की अचानक तबीयत हुई खराब, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर

बीकानेर : विवाहिता की अचानक तबीयत हुई खराब, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। विवाहिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतका की मां सावित्री देवी ने मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थिया ने बताया कि 9 मार्च को उसकी बेटी स्वाति की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 13 मार्च की सुबह उसकी मौत हो गयी। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी को पहले पीलिया, टाईफाईड था लेकिन बाद में ठीक थी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।