बीकानेर : बाइक को जलाने का आरोप, रोका तो महिला के साथ की मारपीट

बीकानेर

बीकानेर : बाइक को जलाने का आरोप, रोका तो महिला के साथ की मारपीट

बीकानेर। बाइक को जलाने व रोकन पर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लालगढ़ स्टेशन के पास रहने वाले तरनुम खान ने संजय कॉलोनी निवासी इरसाद मिर्जा के खिलाफ मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 4 मार्च की शाम को 6 बजे के आसपास संजय कॉलोनी में आरोपी ने उसकी बाइक को जला दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने परिवादी की भाभी के साथ मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।