बीकानेर : नहर में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

बीकानेर

बीकानेर : नहर में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

बीकानेर। दिमागी हालत से परेशान एक व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मृतक के भाई शिवदयाल ने लूणकरणसर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई मांगीलाल पुत्र बृजलाल दिमागी हालात से परेशान थे। इसी के चलते वह 27 फरवरी को घर से निकल गया और नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कल शाम को लूणकरणसर के पंपिग स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिला था।