2 लोगों पर मुकदमा दर्ज
नाबालिग से रेप
ब्लैकमेल करते हुए उससे 1 लाख 35 हजार रुपए भी ठग लिए
बीकानेर संभाग: नाबालिग से रेप, न्यूड वीडियो बनाया : ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख रुपए भी ठगे, 2 लोगों पर केस दर्ज
नोहर/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना इलाके में एक नाबालिग से रेप का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर रेप के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख 35 हजार रुपए ठगने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार नरुका ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायक में कहा है कि प्रदीप भाटी निवासी फेफाना ने उसके साथ 6-7 महीने पहले नोहर के निजी होटल में ले जाकर रेप किया था। पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप और उसका दोस्त सुरेंद्र घोटिया उसे कॉलेज से कार में बैठाकर ले गए इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकते करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी प्रदीप ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि प्रदीप ने ब्लैकमेल करते हुए उससे 1 लाख 35 हजार रुपए भी ठग लिए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रदीप और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

