पुलिस कार्रवाई
सज धजकर शादी में जाती, दावत उड़ाती और फिर ये कांड करती थीं ये औरतें
अनोखी चोरी
महिला चोर गिरफ्तार
बांरा, @dainikkhabraan। बांरा जिले की कोतवाली पुलिस ने शहर के आमापुरा स्थित एक निजी रिसोर्ट में शादी समारोह से सामान चोरी के मामले में आरोपी चार महिलाओं के गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ मे जुटी है। एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि रविवार को फरियादी भटवाड़ा निवासी पीयूष गौड़ पुत्र शिवराज गौड़ ने कोतवाली थाना पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
इसमें बताया कि वह उसके ताऊजी के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। उसने एक बैग में चार्ज, इयरफोन, कुछ कपड़े व 1500 रुपए रखे थे। बैग को रिसोर्ट के रूम में रख दिया था। रात करीब 11 बजे कमरे में पहुंचा तो बेग गायब था। तलाश किया तो इस दौरान शादी समारोह से 3, 4 औरतें संदिग्ध हालात मे निकल कर जाती हुई दिखाई दी। रोककर उनसे पूछने पर तलावड़ा निवासी शराफत, प्रिति, सोनिया, लीलाबाई होना बताया।
इन महिलाओं ने ही शादी समारोह मैरिज गार्डन में घुसकर रात के समय मौका देखकर बैग मय उसमें रखे सामान नकदी चुरा लिए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी जिनेंद्र जैन के निर्देशन में कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने चारों महिलाओं से पूछताछ की। आरोपी महिलाओं ने घटना करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया बैग व सामान बरामद किए है। आरोपी महिलाओं ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया बैग व सामान बरामद किए है।

