लड़की ने लड़के को मिलने बुलाया और फिर जूतों से उतारा प्यार का भूत, लोग वीडियो बनाते रहे
प्यार का भूत उतारा
जूतों से की पिटाई
दिन में 7/8 बार काॅल कर दोस्ती करने के लिए कहता युवक, लड़की ने लड़के को मिलने बुलाया और फिर जूतों से उतारा प्यार का भूत, लोग वीडियो बनाते रहे……
धौलपुर, @dainikkhabraan। लड़की को फोन पर लगातार परेशान करने और मिलने का दबाव बनाने पर लड़की ने लड़के को ऐसा सबक सिखाया कि लोग वीडियो बनाते रह गए। लड़की ने और उसके परिवार वालों ने पहले तो चप्पल जूतों से आशिकी का भूत उतारा और उसके बाद पुलिस वालों के हवाले और कर दिया। बाद में पुलिस वालो आशिक और उसके दोस्त को जीप में डालकर थाने ले गए।
मामला धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि करीब पच्चीस साल का युवक लगातार एक युवती को फोन पर परेशान करता था। दिन भर में नंबर बदल बदल कर कई कॉल करता और मिलने बुलाता। युवती ने कई बार फोन नंबर भी बदले लेकिन बात नहीं बनी। आखिर जब पानी सिर से उपर निकलने लगा तो युवती ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
परिजनों ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। युवती और उसके परिजनों ने प्लानिंग कर युवक को मिलने बुलाया। युवती ने फोन पर मिलने की जगह और समय बताया।
युवक अपने दोस्त के साथ मिलने आ पहुंचा वह भी फूल लेकर। बाद में वहां पर युवती के परिजन पहले से ही तैयार थे। उन्होनें युवक और उसके साथी को बुरी तरह पीटा और उसके बाद दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। हर रोज लगभग पांच से सात कॉल करता था। दोस्ती करने का दबाव बनाता था, साथ चलने की जिद करता था। कई बार तो अश्लील बाते भी करता था।

