बीमारी से परेशान विवाहिता ने एक साथ 8 टेबलेट गटकी, परिजन बोले-कई दिनों से सिरदर्द और बुखार से थी परेशान, गंभीर हालत में चूरू रैफर
चूरू, @dainikkhabraan। निकटवर्ती रामगढ़ थाना क्षेत्र बीमारी से परेशान विवाहिता ने एक साथ 7-8 टेबलेट गटक ली। तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चूरू रैफर किया गया। अब महिला की हालत स्थिर है।
अस्पताल चौकी के दयाराम ने बताया कि बुधवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र की सारिका (35) ने सिरदर्द और बुखार की करीब 7-8 टेबलेट एक साथ खा ली। परिजनों ने महिला को राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। अस्पताल चौकी ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के परिवार से जानकारी ली। फिलहाल थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।
महिला के ससुर दुलीचन्द ने बताया कि उनकी बहू सारिका को कई दिनों से बुखार था। बीमारी के कारण वह चिड़चिडी रहने लगी। सिरदर्द और बुखार से परेशान हो गई। तबीयत बिगड़ने पर रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चूरू रैफर कर दिया गया।

