बीकानेर संभाग: हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं गिरफ्तार दो पुरुष फरार….

गंगानगर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं गिरफ्तार-दो पुरुष फरार

श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि दो पुरुष फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह सवेरे छापेमारी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जो कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बतौर सहायक आएं काम करती हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल दो व्यक्तियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार गिरोह ने हनुमानगढ़ के दोनों व्यक्तियों के अश्लील वीडियो बना लिया और पांच लाख रुपए की मांग की। एक लाख रुपए एक महिला ने अपने बैंक खाते में ऑनलाइन जमा भी करवा लिए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दौलतपुरा गांव निवासी वीरपालकौर जटसिख (40), केसरदेवी मेघवाल (36) और हरजीतकौर मजहबी सिख (38) निवासी संगतपुरा के रूप में की गयी।

इसी मकान में हनुमानगढ़ जंक्शन में सेक्टर नंबर 12 निवासी जितेंद्र सिंह (38) और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अजय अरोड़ा को गिरोह ने हनी ट्रैप का शिकार बनाया।