बीकानेर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, जातिसूचक गालियां निकाली…..
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपी सुखदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसा ओर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थी की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की और जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर धारा 458, 376, 354(ख), IPS व 7/8 POCSO Act. सहित अन्य धाराओं व SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी दिनेश कुमार कर रहे हैं

