बीकानेर: देर रात एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम में खड़ी डिलीवरी वाहन में आग लग गई, तेज लपटों के साथ भयावह
हालात….
खाजूवाला/बीकानेर, @dainikkhabraan। देर रात एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम खाजूवाला में शुक्रवार रात में बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, इस गोदाम के परिसर में खड़ी डिलीवरी वाहन में आग लग गई, आग लगने के साथ ही आग की तेज लपटों से भयावह हालात बन गए। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
दरअसल, खाजूवाला के पास ही दो कालूवाला में गैस एजेंसी के गैस सिलेंडर गोदाम है। यहां से हर रोज एक छोटे वाहन में सिलेंडर भरकर खाजूवाला व आसपास के एरिया में पहुंचाया जाता है। शुक्रवार शाम तक सब कुछ सामान्य था लेकिन अंधेरा होने के साथ ही इस वाहन में आग लग गई। आग धीरे धीरे बढ़कर गाड़ी के डीजल टैंक तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। तब तक लोग मौके पर पहुंच गए। आग इतनी बढ़ चुकी थी कि उसके पास जाकर बुझाया नहीं जा सकता था। आसपास के लोगों ने पानी के टैंकर लाकर इस वाहन पर डाला। इसके बाद आग बुझ सकी।

