महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन जारी, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर व्यास के नेतृत्व में किया गेस सिलेंडर का पूजन….

बीकानेर

महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन जारी, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर व्यास के नेतृत्व में किया गेस सिलेंडर का पूजन

बीकानेर, @dainikkhabraan। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास के नेतृत्व में रविवार को बढ़ती हुई महंगाई के मद्देनजर रसोई गैस सिलेंडर पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर पूजा की गई तथा महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार की कुनीतियों के चलते आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। इस वजह से आम आदमी की कमर टूट सी गई है। आज प्रत्येक भारतीय परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने बताया कि कॉन्ग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी श्रंखला में रविवार को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियां बेहद प्रतिकूल हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे समझ नहीं रही है। इसके दूरगामी बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। जल्दी ही होने वाले विधानसभा चुनावों और आगामी लोकसभा चुनावों में मतदाता भाजपा और उसकी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।