बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है कि देर रात्रि को मुकेश ने सोए हुए रामदास के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया उसकी नियत रामदास को जान से मारने की थी इसलिए आरोपी ने चोट उनके गले पर मारी जिससे रामदास का गला कट गया तथा मुंंह पर काफी चोटे लगी और एक हाथ की अंगुली कट गई तथा आरोपी अंधेरे में भाग निकला।
नीलम ने बताया कि तब में भागकर पड़ौसी के यहा भागी तथा गाड़ी करके रामदास को बज्जू अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल में रैफर कर दिया। मुकेश ने रामदास को जान से मारने की नियत से ही कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

