शूटिंगबॉल के महासचिव माचरा का स्वागत
बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान शूटिंगबॉल संघ के महासचिव व शूटिंगबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक्जीक्यूटिव मेम्बर ओ पी माचरा का बीकानेर पहुँचने पर होटल सीटी पैलेस में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच गोपालदास भदानी के नेतृत्व में शूटिंगबॉल खिलाड़ियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
माचरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शूटिंगबॉल ग्रामीण स्तर पर खेले जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है।
राज शूटिंगबॉल संघ के अथक प्रयासों से शूटिंगबॉल को राज्य सरकार ने ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल किया है जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
महासचिव माचरा ने बीकानेर जिले में शूटिंगबॉल की लोकप्रियता को देखते हुए शूटिंगबॉल एकेडमी खोलने व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने आश्वासन दिया है और जल्द ही इस बारे में रूपरेखा तय की जायेगी।
माचरा ने कहा कि राज शूटिंगबॉल संघ प्रत्येक जिले में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन होगा जिससे जिला सम्भाग व राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान खिलाडीयो खेलने का मौका मिले।
इस अवसर पर विकास अधिकारी अर्जुन राम तरड़, कस्टम इंस्पेक्टर अनिल माचरा, राष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी राजेंद्र प्रसाद,एशियन पेंट के राजेश, डॉ सुमित, रामप्रकाश घिंटाला, गुरु स्पोर्ट्स अकेडमी के कोच दिलकान्त आदि मौजूद रहे।

