बीकानेर, @dainikkhabraan। शनिवार को टीकाकरण अभियान बीछवाल उद्योग संघ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल में आयोजित किया गया टीकाकरण शिविर का शुभारंभ श्री द्वारका पच्चीसिया अध्यक्ष बीकानेर जिला उद्योग संघ विजय नौलखा वरिष्ठ उद्यमी ओ. पी. चाहर सीएमएचओ एवं RCHO राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। औद्योगिक इकाई के 18 आयु वर्ग के श्रमिकों के लिए ऑनलाइन प्लॉट बुकिंग की बाध्यता की समस्या से निजात पाने के लिए बीछवाल उद्योग संघ द्वारा ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के आधार पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 460 लोगों ने शिविर में टीकाकरण का लाभ प्राप्त किया। टीकाकरण शिविर का संचालन डॉ. पीके सरीन ने किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा उद्योग संघ टीकाकरण शिविर में भरपूर सहयोग किया गया टीकाकरण शिविर में बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से अश्वनी पच्चीसिया, प्रेम प्रकाश खत्री, पवन किशोर चांडक, संजय गकखड़, विनोद तापड़िया, अमित डुमरा, दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश चंद रांका, अक्षत चौहान, गोविंद पारीक, विजय स्वामी एवं अन्य उद्योगपतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
बीछवाल उद्योग संघ यूपीएससी बीछवाल थाना अधिकारी बीछवाल एवं समस्त चिकित्सा अधिकारियों और उद्यमियों का आभार व्यक्त करता है। जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने कहा आगे भी भविष्य में वैक्सीनेशन डोज मिलने पर इसी प्रकार के शिविर लगाकर श्रमिकों को सत प्रतिशत करोना से बचाव का प्रयास करते रहेंगे।


