बीकानेर, @dainikkhabraan। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर और गंगाशहर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में वैक्सीन टीकाकरण शिविर महेश्वरी भवन गंगाशहर के प्रांगण में आयोजित हुआ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में महेश्वरी भवन के ट्रस्टी नारायण चांडक, गोपी किशन करनानी, डॉ. मुकेश वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह समाजसेवी, पुखराज चोपड़ा आदि उपस्थित थे।
गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के पश्चात यह शुरुवाती कैंप था। जिसमें कोविशिल्ड के 500 लोगों को टीकाकरण किया गया लोगों की गंगाशहर बीकानेर के हर क्षेत्र से उत्साह पूर्ण और बड़ी तादात में उपस्थिति रही इसलिए कोरोना गाइडलाइन सरकारी नियमों का अपभंग ना हो इसलिए एक बार कैंप स्थगित करना पड़ा फिर गंगाशहर हॉस्पिटल में पंजीकृत व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर बुलाकर वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया गया।
मंडल महामंत्री शिखर चंद जी डागा ने बताया कि कैंप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, मंडल प्रभारी गोकुल जोशी, विभाग संघचालक श्रीटेक बरडिया, पार्षद शिव परिहार, भंवर लाल साहू, रामदयाल पंचारिया महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, मीना आसोप, विजय लक्ष्मी, सीमा सोनी, भारती अरोड़ा,झमकु देवी, सरिता नाहटा, मीना लाखोटिया, मधु नाहटा, स्वाति छाजेड़, सपना बाहेती, मीना लखोटिया तथा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
शिविर का व्यवस्था संचालन करने में पूर्व महामंत्री जसकरण छाजेड़ के दिशा निर्देशन में रघुवीर प्रजापत, यस सेठिया, मनीष बाफना, अशोक डागा, मूलचंद नाहटा, मगाराम, महावीर पानेचा, शिवजी बच्छ, शिव शंकर उपाध्याय, पुखराज शर्मा, इंदर राव, मूल दैया, हेम गुलगुलिया, कैलाश सोनी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिकाकरण में डॉ. मुकेश वाल्मीकि, मोहन मोदी, इचरज देवी, सरला, उर्मिला, विकास, दिनेश व निमित सक्सेना की टीम थी।



