बीकानेर, @dainikkhabraan। बीइंस मानव बीकानेर ग्रुप की मीटिंग शनिवार को पुलिस लाइन के सामने ऑफिस में रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और सुझाव दिए। सभी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र, बढ़ती बेरोजगारी सहित कोरोना से पीड़ित गरीब परिवार को नि:शुल्क दवां इत्यादि समय पर पहुंचाने का निर्णय लिया।
बीइंस मानव बीकानेर की कैप्टन रेश्मा वर्मा ने पोस्टर “खुशीयों की दुकान” का विमोचन करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत बिंग परिवार सहित अन्य परिवार के सदस्य अपने घरों में पड़े बिना काम के बच्चों के खिलोने इत्यादि सामग्री (जो आपके बच्चे नहीं उपयोग करते हैं) इस “खुशियों की दुकान” में पहुंचाए। ताकि उन गरीब बच्चों को इन खिलोनों से कुछ खुशियां दिलाई जा सकें।
बीइंस मानव (एम स्क्वायर फाउंडेशन) की पहल “खुशियों की दुकान” पोस्टर का भी विमोचन किया गया और सभी साथियों ने मिलकर खुशी जतायी कि बीकानेर में ऐसे 2 से 3 पॉइंट डिसाइड करें जहां बीकानेर निवासी अपने सामान को जमा करें और वहीं से जरूरतमंदों तक सामान पहुंचा जाए और खुशियां बिखेरी जाए।
बीइंस मानव ग्रुप के वाइस कैप्टन राजकुमार भाटिया ने बताया कि निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट का एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम रखा गया जिसके अंतर्गत अनेक विद्यार्थियों ने अपने रोजगार कैरियर और स्टडी को लेकर चर्चा की और सभी साथियों ने कहीं ना कहीं उनका सहयोग करने के लिए सहमति दीं।
मिडिया प्रभारी मूकूंद खंडेलवाल ने बताया कि इस समय सभी सदस्यों को रेश्मा वर्मा व राजकुमार भाटिया ने सभी को पौधे भेंट किए व आगामी दिनों में पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। अधिक से अधिक पेड़ पौधों लगाकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेंगे। इस समय कमल कंसेरा, महादेव पारिक, डॉ. नकूल राठौड़, श्रीमती मोहिनी खत्री, चंचल सांखला, मीना तंवर, मुकेश किंगर, राजेश मिडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


