होली के त्योहार पर चलेगी 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यूपी, बिहार, पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा
जयपुर। त्योहार आते ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। इस दौरान अपने घर जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। होली के त्योहार को देखते हुए इस बार रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, दिल्ली और पंजाब के यात्रियों को फायदा मिलेगा। ये ट्रेनें 19 मार्च से चलाई जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- होली पर्व के साथ रिंगस में चल रहे खाटू श्याम मेले को लेकर कुछ रूट पर यात्री भार लगातार बढ़ रहा है। रेलवे की ओर से लगातार उन रूट्स को मॉनिटर किया जा रहा है। जिन रूट पर सबसे ज्यादा यात्री भार देखने को मिल रहा है। उस रूट पर 18 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इन ट्रेनों के चलने से पटना, हावड़ा, समेत कई शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी, उदयपुर-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर, बाडमेर-हावडा-बाडमेर, उदयपुर-कटिहार-उदयपुर, मुम्बई सेट्रल-दिल्ली सराय-मुम्बई सेट्रल, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड, वलसाड-हिसार-वलसाड और दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
-04811/04812, भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 04811, भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 20 और 27 मार्च को (2 ट्रिप) भगत की कोठी से बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.05 बजे आएगी। जयपुर स्टेशन पर 10 मिनट स्टॉपेज के बाद 23.15 बजे निकलकर कर गुरुवार को 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04812, दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) दानापुर से गुरुवार को 18.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 16.20 बजे आएगी। जयपुर स्टेशन पर 10 मिनट स्टॉपेज के बाद 16.30 बजे निकलकर कर 23.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
यह ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा कैंट, शमशाबाद, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में 18 स्लीपर, 2 जनरल व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
-09603/09604, उदयपुर-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09603, उदयपुर-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल 19 और 26 मार्च को (2 ट्रिप) उदयपुर से मंगलवार को 23.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 07.10 बजे आगमन व 07.20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 03.10 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से गुरुवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 01.20 बजे आगमन व 01.30 बजे प्रस्थान कर 09.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, लुधियाना, जालन्धर कैंट व जम्मू तवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 02 सेकेंड एसी, 07 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 स्लीपर, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
-09619/09620, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09619, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 20 और 27 मार्च को (2 ट्रिप) उदयपुर से बुधवार को 23.00 बजे रवाना होकर गुरुवार को 14.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09620, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर स्पेशल 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से गुरुवार को 18.05 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 08.40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जावर, जयसमंद रोड, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, अहमदाबाद, नडियाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, दहानू रोड व वसई रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 04 थर्ड एसी, 12 स्लीपर, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
-04813/04814, बाडमेर-हावड़ा-बाडमेर स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 04813, बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल 19 और 26 मार्च को (02 ट्रिप) बाडमेर से मंगलवार को 00.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.15 बजे आगमन व 09.25 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 16.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04814, हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल 21 और 28 मार्च को (02 ट्रिप) हावडा से गुरूवार को 15.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 04.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यह ट्रेन बायतू, बालोतरा, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड़, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व वर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 04 थर्ड एसी, 12 स्लीपर, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डब्बे होंगे।
-09623/09624, उदयपुर-कटिहार-उदयपुर स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09623, उदयपुर-कटिहार स्पेशल 19 और 26 मार्च को (2 ट्रिप) उदयपुर से मंगलवार को 16.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन व 23.20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 02.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09624, कटिहार-उदयपुर स्पेशल 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) कटिहार से गुरूवार को 15.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन व 19.10 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 04.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा कैंट, शमशाबाद, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेंगूसराय, खगड़िया व नवगछिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 01 सेकंडे एसी, 04 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
-09003/09004, मुंबई सेट्रल-दिल्ली सराय-मुम्बई सेट्रल स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09003, मुंबई सेट्रल-दिल्ली सराय स्पेशल रेल सेवा दिनांक 22.03.24 व 29.03.24 को (2 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से शुक्रवार को 16.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.25 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09004, दिल्ली सराय-मुंबई सेट्रल स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.03.24 व 30.03.24 को (2 ट्रिप) दिल्ली सराय से शनिवार को 17.25 बजे रवाना होकर रविवार को 15.25 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 01 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 2 सेकेंड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 स्लीपर, 03 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
-09029/09030, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर) -वलसाड स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09029, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) वलसाड से गुरुवार को 02.45 बजे रवाना होकर 19.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09030, खातीपुरा (जयपुर) -वलसाड स्पेशल 21 और 28 मार्च को (2 ट्रिप) खातीपुरा से गुरुवार को 20.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 20 स्लीपर व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
-09091/09092, वलसाड-हिसार-वलसाड स्पेशल (1 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 09091, वलसाड-हिसार स्पेशल 23 मार्च शनिवार को वलसाड से रात 12.20 बजे रवाना होकर 23.40 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09092, हिसार-वलसाड स्पेशल ट्रेन 24 मार्च, रविवार को हिसार से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 7.00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमका थाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 20 स्लीपर व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
-05537/05538, दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल (3 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 05537, दरभंगा-दौराई (अजमेर) स्पेशल 16, 23 और 30 मार्च (3 ट्रिप) को दरभंगा से शनिवार को 13.15 बजे रवाना होकर रविवार को 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05538, दौराई (अजमेर) -दरभंगा स्पेशल 17, 24 और 31 मार्च (3 ट्रिप) को दौराई से रविवार को 23.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 कोच होंगे।

