कांग्रेस की ‘नारी न्याय’ की गारंटी, अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर ये लिखा
जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देजनर ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की है। इसमें 5 प्रमुख घोषणाएं हैं।
1. महालक्ष्मी गारंटी : इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
3. शक्ति का सम्मान : इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील वकर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
4. अधिकार मैत्री : इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।
5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल : भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाएगी और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी X पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ‘नारी न्याय’ की गारंटी देती है। अंत में उन्होंने लिखा, ‘मातृशक्ति’ की मुस्कान अब सुनिश्चित नारी सम्मान।
2. मनरेगा की तर्ज पर रोजगार का अधिकार कानून लाएंगे, जिसके तहत हर ग्रेजुएट को एक साल की ट्रेनिंग और एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
3. हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून लाएंगे कि पेपर लीक की कोई घटना न हो।
4. श्रमिकों के लिए पेंशन योजना लाई जाएगी।
5. बिजनेस और स्टार्टअप करने वाले युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा। बिजनेस में 10 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

