3 मासूम बच्चियों को एक टांके में फेंक दूसरे टांके में कूदी मां; चारों की मौत, पुलिस मौके पर, पीहर पक्ष के आने का इंतजार….
3 मासूम बच्चियों को एक टांके में फेंका
3 मासूम बच्चियों को एक टांके में फेंक दूसरे टांके में कूदी मां; चारों की मौत
बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के अकदड़ा गांव में
बाड़मेर, @ Dainikkhabraan। बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के अकदड़ा गांव में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद बायतु पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार अकदड़ा निवासी कोशलाराम की 30 वर्षीय पत्नी जसीदेवी अपनी 6 वर्षीय बड़ी बेटी ज्योत्सना, 4 वर्षीय मोनिका तथा 2 वर्षीय दीक्षा के साथ टंकी में कूद गई जिससे चारों की मौत हो गई।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी जांच:
मृतका ने पहले अपनी तीन बेटियों को घर के बाहर बने टांके में फेंका उसके बाद घर से थोड़ी दूरी पर बने दूसरे टांके में खुद कूद गई और उसका पति व 9 वर्षीय बेटा घर पर ही सो रहे थे। सुबह जब पति उठा तो घर पर पत्नी और बेटियों को नहीं पाया इस पर आसपास के लोगों ने मिलकर टांके में जाते हुए पैर देखे तो उनके शव पानी मे तैरते मिले और लोगों ने पुलिस को इतला दी।
पुलिस के अनुसार पीहर पक्ष के आने के बाद शव को बाहर निकाला जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जस्सी की अकदड़ा गांव निवासी कौशलाराम के साथ 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा कैलाश (9) भी है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


