तीन बच्चों सहित महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, पीबीएम में भर्ती….
किरण उम्र 9 वर्ष,पूजा उम्र 11 वर्ष, गणेश उम्र 7 वर्ष
स्प्रे पीने से तबीयत बिगड़ी
अस्पताल में भर्ती
नोखा/बीकानेर, @Dainikkhabraan। तीन बच्चों सहित एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला नोखा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जंहा इलाज के लिए महिला व उसके बच्चों को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के बिरमसर गांव की कल रात की बताई जा रही है।
महिला के पति बाबुलाल सारण ने बताया कि उसकी पत्नी व तीन बच्चों ने स्प्रे का सेवन कर लिया जिसका पता चलते ही चारों को देर रात्रि पीबीएम में भर्ती करवाया है, हालांकि इन सभी ने स्प्रे का सेवन किस कारण किया यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है।
महिला का पीबीएम में ट्रोमा के आपातकाल आईसीयू में इलाज चल रहा है तो वंही किरण उम्र 9 वर्ष, पूजा उम्र 11 वर्ष, गणेश उम्र 7 वर्ष का इलाज पीबीएम के बच्चा हॉस्पिटल में चल रहा है।
महिला के पति ने बातचीत में बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर नोखा पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नही हुआ, क्योंकि पुलिस भी इस मामले को लेकर अनभिज्ञ थी। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद ने बताया वे मामले का पता करते है।

