18 दिसंबर को होगी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा: 43 पदों के लिए अजमेर में होगा परीक्षा का आयोजन; शैक्षणिक और इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन…..

अजमेर जयपुर नौकरी राजस्थान राज्य रोजगार

18 दिसंबर को होगी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा: 43 पदों के लिए अजमेर में होगा परीक्षा का आयोजन; शैक्षणिक और इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

जयपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 18 दिसंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें की RPSC ने अगस्त में सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 पदों पर भर्ती कराने की घोषणा की थी। जिसमें लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती में लिखित परीक्षा का 40%, शैक्षणिक योग्यता का 20% और इंटरव्यू का 40% वेटेज होगा।

आयोग की ओर से जारी पदों के विवरण में जानकारी दी गई कि इन 43 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 17, SC वर्ग के लिए 5, ST वर्ग के लिए 9, OBC के लिए 6, EWS के लिए 4 और MBC के लिए 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए MA अर्थशास्त्र या MA स्टेटिस्टिक्स, MA गणित, M.Com विद स्टेटिस्टिक्स, M.Sc. (एग्रीकल्चर) विद स्टेटिस्टिक्स सेकेंड डिवीजन शैक्षिक योग्यता मांगी गई है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

आयोग आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों के लिए 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष से कम आयु निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।