150 से ज्यादा हमलावरों ने घरों में की तोड़फोड़, 13 लाख के जेवरात और 1 लाख कैश लूटा….

डूंगरपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

150 से ज्यादा हमलावरों ने घरों में की तोड़फोड़, 13 लाख के जेवरात और 1 लाख कैश लूटा

डूंगरपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान के डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में 8 महीने पुराने फैजान हत्याकांड के आरोपियों से बदला लेने के लिए फैजान के परिजनों समेत 150 से ज्यादा हमलावरों ने 5 परिवारों पर देर रात हमला बोल दिया। लाठी, तलवार और पत्थर लेकर आए हमलावरों ने घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट मचाई।

इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जबकि कार समेत सात वाहन हमलावरों ने तोड़ दिए। घटना के बाद से सीमलवाड़ा कस्बे में माहौल गरमा गया है और भारी पुलिस बल कस्बे में तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि 24 मार्च को फैजान की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और एक बाल अपचारी को डिटेन किया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए फैजान के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।

150 लोगों ने हत्याकांड के आरोपी शहजाद खेराडा समेत पांच परिवारों पर हमला बोला। लोगों ने रज्जाक मजीद पटेल, युसूफ बाबू, इब्राहिम सुलेमान और हबीब मजीद मेघराज के घरों पर जमकर पथराव किया। इन लोगों ने घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की और 13 लाख के जेवरात और 1 लाख कैश लूट ले गए।

More than 150 attackers ransacked houses, robbed 13 lakh jewelery and 1 lakh cash

Dungarpur. In order to take revenge on the accused in the 8-month-old Faizan murder case in Simalwada, Dungarpur, Rajasthan, more than 150 attackers, including the family of Faizan, attacked 5 families late at night. The attackers, who came with sticks, swords and stones, ransacked and looted the houses.

Four people were injured in this attack, while seven vehicles including a car were vandalized by the attackers. Since the incident, the atmosphere in Simalwada town has heated up and heavy police force has been deployed in the town.

Let us tell you that Faizan was murdered on 24 March. Police had arrested three accused in this case and detained a child abuser. To avenge this incident, Faizan’s family members attacked the other side.

150 people attacked five families including Shahzad Kherada, accused of murder. People pelted stones at the houses of Razzaq Majeed Patel, Yusuf Babu, Ibrahim Suleman and Habib Majeed Meghraj. These people entered the houses and beat up people and robbed 13 lakh jewelery and 1 lakh cash.