दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में कठोर सजायाफ्ता फरार बंदी 5 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा,आज चढ़ा हत्थे…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में कठोर सजायाफ्ता फरार बंदी 5 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा,आज चढ़ा हत्थे…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तकरीबन पांच महीने से पैरोल से फरार चल रहे सजायाफ्ता बंदी को आज दबोच कर गिरफ्तार किया जंहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

बीछवाल थानाधिकारी सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को जैल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट दी गई थी कि केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम में कठोर कारावास से सजायाफ्ता बन्दी सत्येन्द्रसिंह उर्फ पिन्टु पुत्र धर्मेन्द्र सिंह जाट निवासी अमरपुरा खुर्द पुलिस थाना सिंघाना जिला झुंझुनू जो 20 दिन की पैरोल पर गया था,जो वापिस नही लौटा और फरार हो गया। इस पर बन्दी के विरूद्ध मामला दर्ज कर  तलाश शुरू की गई।

सीआई शर्मा ने बताया तकनीक सूचना व जांच से पता चला कि बन्दी सत्येन्द्र सिंह गिरफ्तारी के डर से अपना गांव छोङकर अजमेर एवं जयपुर चला गया है। लेकिन साये की तरह बीछवाल पुलिस की एक टीम मनोज कुमार हैड कानि के नेतृत्व में फरार बन्दी की तलाश में पीछे लगी हुई थी और आज मौका मिलते ही बीछवाल पुलिस ने बन्दी सत्येन्द्र सिंह को दबोच लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया।

The absconding prisoner who was convicted in rape and POCSO act had been dodging the police for 5 months, was caught today…..

As part of the campaign being run to nab the absconding criminals in the district, the Bichwal police station, while taking action, arrested and arrested a convicted prisoner who was absconding from parole for almost five months, from where the accused was sent to jail.

Beechwal police station officer CI Manoj Sharma said that on October 4, a report was given by the jail administration that the prisoner Satyendra Singh alias Pintu son Dharmendra Singh Jat, a resident of Amarpura Khurd police station Singhana district Jhunjhunu who was convicted of rape and rigorous imprisonment under the POCSO Act, in Central Jail Bikaner, who was 20 Was on parole for the day, who did not return and fled. On this a case was registered against the prisoner and the search was started.

CI Sharma told that due to technical information and investigation, it was found that the prisoner Satyendra Singh has left his village and gone to Ajmer and Jaipur due to fear of arrest.

But like a shadow, a team of Beechwal police led by Manoj Kumar Head Kani was behind in search of the absconding prisoner and today, as soon as he got the opportunity, the Bichwal police caught the prisoner Satyendra Singh, after which he was arrested and presented in the court today. From where he was sent to jail.