नयाशहर पुलिस ने नकबजनी की घटना का मात्र 6 दिनों में ही किया खुलासा, छोटे शातिरों ने दिया था अंजाम….
बीकानेर, @dainikkhabraan। नयाशहर थाना पुलिस ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए नकबनजी के मामले में कार्रवाई करते मात्र 6 दिनों में ही आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। दोनो शातिर आरोपियों ने छः दिन पूर्व नयाशहर थाना क्षेत्र में एक सुने मकान में घुसकर नकबनजी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर एसपी योगेश यादव के दिशा निर्देशन में एएसपी सिटी शेलेन्द्र सिंह इन्दौलीया व सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निकट सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
थानाधिकारी चारण ने बताया 15 दिसंबर को परिवादी श्रीगोपाल ओझा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 की देर रात्रि को उसके चाचा के मकान में अज्ञात चोरों ने घर के मेंन गेट का ताला तोड़कर कमरे की अलमारी में रखे नकदी व जेवरात उड़ा लिये। परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एचसी गजेन्द्रसिंह को सौंपी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया।
इस दौरान पुलिस के खुफिया तंत्र को एक्टिव किया गया और इस तरह की वारदातों में शामिल रहने वाले संदिग्धों पर नजर रखी गई। काफी जद्दोजहद और तकनीकी विश्लेषण के बाद मुखबिर से मिली इत्तला पर छापेमारी की गई जिसमें एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया जिसने अपने साथी का नाम उगल दिया। पुलिस टीम ने मौका ना गंवाते हुए दबिश देकर सुमित स्वामी पुत्र महेश स्वामी 18.5 साल निवासी ओम जी की चक्की के पास नत्थुसर बास को दबोच लिया।
थानाधिकारी चारण ने बताया आरोपी से माल बरामदगी होना बाकी है जिसके सम्बंध में पूछताछ जारी है, उम्मीद है इस पूछताछ में कई राज बाहर आ सकते है।
इस टीम को मिली सफलता
गोविन्दसिह पु.नि. थानाधिकारी थाना नयाशहर, चन्द्रजीतसिह उनि., गजेन्द्रसिंह हैडकानि, प्रभुराम कानि रामदयाल कानि 575, बलवीरसिह कानि आदि शामिल रहे।
Nayashahr police disclosed the incident of Naqbajni in just 6 days, small vicious ones had given the result.
The Nayashahr police station has caught the accused in just 6 days while taking action in the case of Nakabanji, showing their agility. Of the two arrested accused, a minor has been detained. Both the vicious accused had carried out the incident of Nakbanji by entering a house in Nayashahr police station area six days ago. On which under the direction of SP Yogesh Yadav, the team formed under the supervision of ASP City Shelendra Singh Indolia and CO City Subhash Sharma under the leadership of Nayashahar Police Officer Govind Singh Charan carried out this arrest.
SHO Charan told that on December 15, the complainant Shri Gopal Ojha told the police that on the late night of 14, unidentified thieves broke the lock of the main gate of the house and blew away the cash and jewelery kept in the room’s cupboard. On the report of the complainant, a case was registered against unknown thieves and the investigation was handed over to HC Gajendra Singh and a team was formed under the direction of the higher officials to nab the accused.
During this, the intelligence system of the police was activated and the suspects involved in such incidents were monitored. After a lot of hard work and technical analysis, the information received from the informer was raided in which a minor was arrested who gave the name of his accomplice. The police team did not miss the opportunity and raided Sumit Swami’s son Mahesh Swami and nabbed Nathusar Bass near the mill of Om ji, a resident of 18.5 years.
SHO Charan said that the goods are yet to be recovered from the accused, in respect of which the inquiry is going on, it is expected that many secrets can come out in this interrogation.
success of this team
Govind Singh P.N. SHO Nayashahr, Chandrajit Singh Uni., Gajendra Singh Hadkani, Prabhuram Kani Ramdayal Kani 575, Balvir Singh Kani etc. were involved.

