स्कूल खुलने की खुशी मना रहा था छात्र, गुस्साए टीचर ने दी ऐसी खौफनाक ‘सजा’…..

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई राज्य

स्कूल खुलने की खुशी मना रहा था छात्र, गुस्साए टीचर ने दी ऐसी खौफनाक ‘सजा’…..

20 महीने बाद स्कूल खुलने की खुशी में 10वीं क्लास में पढ़ने वाला स्टूडेंट खुशी में लंच के वक्त टिफिन बजा रहा था।

इससे टीचर नाराज हो गया और उसने स्टूडेंट की कनपटी पर थप्पड़ जड़ दिए।

नई दिल्ली, @dainikkhabraan। पश्चिम बंगाल के हुगली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल में कई दिनों के बाद आने पर स्टूडेंट सेलिब्रेट कर रहा था। इस बात से टीचर को गुस्सा आ गया और उसने स्टूडेंट की कनपटी पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा।

स्कूल खुलने की खुशी मना रहा था स्टूडेंट

जानकारी के अनुसार, उत्तरपाड़ा के अमरेंद्र विद्या पीठ में 10वीं क्लास में पढ़ने वाला शुभोजित मन्ना 20 महीने बाद स्कूल खुलने की खुशी में लंच के वक्त टिफिन बजा रहा था। इससे टीचर नाराज हो गया और उसकी पिटाई कर दी। जब स्टूडेंट ने प्रिंसिपल के पास अपनी शिकायत दर्ज कराके बाहर निकल रहा तो था तो गुस्से में तमतमाए टीचर ने दोबारा छात्र की कनपटी के नीचे थप्पड़ जड़ दिया।

दो बार मारा थप्पड़

दो बार थप्पड़ लगने के बाद उसे कान के नीचे काफी दर्द होने लगा। घर जाकर जब बच्चे ने अपनी आपबीती सुनाई, तो उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए।

करानी पड़ सकती है सर्जरी

डॉक्टर ने पीड़ित छात्र का इलाज करने के बाद 6 से 8 हफ्ते के लिए ऑब्जर्वेशन में रखने का सुझाव दिया है। इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, पीड़ित स्टूडेंट के कनपटी की सर्जरी कराने की भी जरूरत पड़ सकती है। इस मामले के बाद पीड़ित छात्र के माता-पिता ने उत्तरपाड़ा थाने में केस दर्ज कराया है।

स्टूडेंट ने दी टीचर को धमकी

इस मामले में कथित तौर पर आरोपी टीचर ने बताया कि उनका बच्चे को थप्पड़ मारने का कोई इरादा नहीं था और न ही उनकी स्टूडेंट से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है। उन्होंने ऐसा अनुशासन बनाए रखने के लिए किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट सुभोजित मन्ना ने प्रिंसिपल से शिकायत करने के बाद बाहर निकलते हुए उनसे धमकी भरे लहजे में कहा कि सर आपको देख लेंगे। इसके बाद भी उन्हें स्टूडेंट की चोट को लेकर काफी दुख है।