स्कूटी सवार ज्वैलर से लूट के आरोपी गिरफ्तार: लुटेरों ने 1200 ग्राम सोना व 17 किलो चांदी लूटी थी, तीन गिरफ्तार दो की तलाश जारी

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

स्कूटी सवार ज्वैलर से लूट

आरोपी गिरफ्तार

लुटेरों ने 1200 ग्राम सोना व 17 किलो चांदी लूटी

स्कूटी सवार ज्वैलर से लूट के आरोपी गिरफ्तार:लुटेरों ने 1200 ग्राम सोना व 17 किलो चांदी लूटी थी, तीन गिरफ्तार दो की तलाश जारी

जोधपुर, @Dainikkhabraan। जोधपुर के निकटवर्ती धवा गांव में हुई लूट की वारदात का जोधपुर पुलिस ने खुलासा किया है इस पूरी वारदात में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है वहीं सोना खरीदने वाले एक ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया है तीन अन्य लुटेरों की तलाश में टीमें दबिश दे रही है

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट झवर थाना क्षेत्र के धवा गांव में 9 अप्रैल को शाम के 7:00 बजे दुकान बंद कर जा रहे ज्वेलर्स के साथ लूट की वारदात हुई ज्वेलर बाबूलाल पुत्र मंगलाराम से लुटेरे 1200 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी लूट कर भाग गए जब सीसीटीवी खंगाले गए तो एक कार जाती हुई दिखाई दी घटना की सूचना मिलते ही बोरानाडा ,झवर और लुणी से पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए घटना की गंभीरता को देखते हुए बोरानाडा लूनी और झवर थाना अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई ।

लुटेरों ने भरा मायरा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में प्रयुक्त कार बालेसर के आसपास देखी गई जिस पर मुखबिर तंत्र को और विकसित किया गया और वाहन स्वामी अभयसिंह पुत्र चिमन सिंह को चिन्हित किया गया अनुसंधान के दौरान कुछ और जानकारियां मिली जिस पर पता चला कि भगाराम पुत्र भानाराम और शिव लाल पुत्र बुधाराम की गतिविधियां संदिग्ध है । शिवलाल ने एक गांव में एक सभा में 50000 का मायरा भी भरा है पुलिस ने सबसे पहले भगाराम को गिरफ्तार किया और फिर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात को कबूल किया है पुलिस ने शिवलाल, प्रकाश और भगाराम को गिरफ्तार किया है। वहीं विक्रम अभय सिंह और ओम सिंह की तलाश में टीमें जुड़ चुकी है।

आले दर्जे का बदमाश

विक्रम आला दर्जे का बदमाश बताया जा रहा है और उस पर भी 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है पुलिस ने रमेश नाम के ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया है जिसने लूट का माल खरीदा था पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों लुटेरों से 428 ग्राम सोना और 11 किलो से अधिक चांदी बरामद कर ली है