आत्महत्या
पेड़ पर लटका मिला शव
वन विभाग परिसर में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
बीकानेर_अबतक। 21 अप्रैल
बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में युवक ने वन विभाग परिसर में पेड़ पर फांसी का फंदा बना अपनी जान दे दी। हालांकि अभी तक आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक रेवंत गिरी पुत्र जुगल गिरी है। जो कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की प्रताप बस्ती में रहता था। गुरुवार सवेरे इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच परिजनों ने शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से तनाव में था।

