युवती से गैंगरेप, फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन अपहरण कर ले गए……

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

युवती से गैंगरेप,

फोटो वायरल करने की धमकी

जबरन अपहरण कर ले गए

युवती से गैंगरेप, फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन अपहरण कर ले गए

बीकानेर, @Dainikkhabraan। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसकी जांच नोखा सीओ भवानीसिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2022 को आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन अपहरण कर उसे ले गये। जहां उसे बंधक बनाकर रखा और कई दिनों तक रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके कई फोटों व वीडियो भी बना लिये।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पंजाब के मलोट निवासी दीपक कुमार यादव, मोनू, पूनम व अन्य के खिलाफ धारा 158, 365, 366, 376(2)(एन), 376डी, 342, 354ग, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।