सोमवार से स्कूल खोलने के संबंध में आज जारी हो सकती है गाइडलाइन….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।प्रदेश में सोमवार से फिर से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं स्कूल को खोलने को लेकर माध्यमिक शिक्षा निर्देशक सौरभ स्वामी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा बैठक का आयोजन कर दिशा निर्देश जारी करेंगे और स्कूलों को खोलने इसी के साथ स्कूलों में अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने आदि बातों की चर्चा करेंगे आपको बता दें कि प्रदेश में इससे पहले कक्षा 9 से 12वीं तक तथा उसके बाद कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया था लेकिन अभी भी इन छात्रों की उपस्थिति स्कूल में 50% से भी कम है प्रदेश सरकार के द्वारा कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल को खोलने के फैसले के बाद से ही अभिभावकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है अभिभावकों का कहना है कि तीसरी लहर की आशंका के बीच छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलना सही नहीं है साथ में अभिभावक यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब तक वैक्सीनेशन नहीं हो जाता तब तक के लिए सरकार को कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने के फैसले को टालना चाहिए जो भी हो सोमवार से छोटे बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे इसके लिए आज गाइडलाइन भी जारी हो सकती है।