सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर खेल सामग्री चोरी कर ले अज्ञात चोर, मामला दर्ज….

चुरू पुलिस कार्रवाई राजस्थान

सरकारी स्कूल में चोरी

तारानगर/चुरू, @dainikkhabraan। गांव पंडरेउ टिब्बा के राजकीय माध्यमिक स्कूल के ताले तोड़कर खेल सामग्री चोरी कर ले जाने को लेकर गुरुवार को थाने में मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार महेश कुमार कुलड़िया पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी हरिपुरा हाल प्रधानाध्यापक राजकीय माध्यमिक स्कूल, पंडरेउ टिब्बा ने रिपोर्ट दी कि 10 सितंबर को स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षक बलवीर सिंह मुहाल ने उसे सूचना दी कि स्कूल के खेलकूद कक्ष का ताला टूटा हुआ है।

चेक करने पर वितरण रजिस्टर, एक पंप, सात कैरम बोर्ड, एक हाॅकी, बेट व बॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री नहीं मिली। कोई व्यक्ति ताला तोड़कर खेल सामग्री चोरी कर ले गया।