बीकानेर, @दैनिक खबरां। जाति सूचक शब्दों सें मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में बीछवाल थाने में रणजीत मेघवाल ने रविन्द्र फ्रोड़ा, गगन अभिजीत सिंह, राजकुमार, शिशपाल, मोनिका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कृषि विश्वविद्यालय के पास रेलवे ट्रेक की है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को जाति सूचक गालियां दी और अपमानित करने वाले शब्द बोले। जिससे प्रार्थी का भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया और ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

